Latest NewsझारखंडCM Hemant Soren ने वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती पर किया...

CM Hemant Soren ने वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती पर किया माल्यार्पण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन Hemant Soren ने कहा कि आज का दिन झारखंडवासियों के लिए बेहद खास है।

झारखंड अलग राज्य आंदोलन में शहादत देने वाले वीर शहीद निर्मल महतो को उनकी जयंती पर  हम याद कर रहे हैं। शहीद निर्मल महतो  के योगदान को कभी झारखंड भुला नहीं सकता है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जमशेदपुर के उलियान, कदमा में  स्थित  शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शत-शत नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के दिखाए रास्ते पर चल कर ही झारखंड को विकास के रास्ते पर आगे ले जाया जा सकता है।

आज भी वे झारखंडवासियों के लिए आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत हैं। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में शहीद निर्मल महतो के परिजनों और आम लोगों ने  अपने वीर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा किसानों से बात किए जाने पर सीधा वार किया।उन्होंने कहा कि जब तक लोग आंदोलन नहीं करेंगे और जब तक कड़ाके की ठंड में किसान मरेगा नहीं प्रधानमंत्री का नींद नहीं खुलेगी।

साथ ही हेमंत सोरेन ने कहा कि किसान देश की पहचान है और केंद्र की सरकार मिटाने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 दिसंबर को सरकार के एक साल पूरे होने जा रहे हैं।

इस मौके पर आयोजित होने वाले समारोह में विकास को गति देने वाले कई योजनाओं  का उद्घाटन और शिलान्यास होगा। ये योजनाएं  झारखंड को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

इस अवसर पर मंत्री चंपई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक समीर मोहंती, विधायक रामदास सोरेन, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक संजीव सरदार, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सूरज कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वणन, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीओ धालभूम नीतीश प्रमुख रूप से मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...