Latest NewsझारखंडCM हेमंत सोरेन के ससुर ने कहा- कल्पना सोरेन झारखंड में सत्ता...

CM हेमंत सोरेन के ससुर ने कहा- कल्पना सोरेन झारखंड में सत्ता की बागडोर संभालने में सक्षम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) के ससुर कैप्टन अम्पा मुर्मू ने कहा कि उनकी बेटी कल्पना सोरेन अपने पति की विरासत संभालने में सक्षम है।

अम्पा मुर्मू ने यह भी उम्मीद जतायी कि उनके दामाद सभी आरोपों से मुक्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके दामाद Jharkhand के लोकप्रिय CM हैं। सभी आरोपों से मुक्त हो जाएंगे।

कैप्टन मुर्मू झारखंड (Captain Murmu Jharkhand) के पड़ोसी राज्य ओडिशा के आदिवासी बहुल मयूरभंज जिला के रायरंगपुर निवासी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) भी वहीं की रहने वाली हैं।

कैप्टन मुर्मू ने कहा कि मेरे दामाद को विपक्षियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर उनकी बेटी कल्पना अपने पति से राजनीति की बागडोर थामने और उसे स्वतंत्र रूप से संभालने में सक्षम है। कैप्टन मुर्मू ने कहा कि मेरे दामाद को विपक्षियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।

राजनीति में यह सामान्य है लेकिन वह लोकप्रिय हैं और गठबंधन के सहयोगी भी उनके साथ हैं। ऐसे में उनके आरोप मुक्त होने की संभावना ज्यादा है।

कैप्टन मुर्मू को लगता है कि उनके दामाद अपने विशाल हृदय के कारण इस तकलीफ में फंसे हैं क्योंकि उन्होंने अपने सभी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को माफ कर दिया और उनके खिलाफ सख्ती नहीं की।

उल्लेखनीय है कि कल्पना सोरेन का परिवार आज भी मयूरभंज (ओडिशा) में ही रहता है। राजनीति से कल्पना सोरेन बहुत दूर रहती हैं।

Ranchi में प्ले स्कूल चलाती हैं। वह पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। परिवार के भीतर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

राजनीति से दूर रहने के बावजूद राजनीतिक घटनाक्रमों में उनकी काफी दिलचस्पी रहती है। महिला विकास से जुड़े कार्यक्रमों में भी कल्पना सोरेन हिस्सा लेती हैं।

हेमंत सोरेन दूसरी बार Jharkhand के CM बने तो उनकी राजनीतिक यात्राओं में कल्पना काफी सक्रिय थीं। कल्पना से तब भी पत्रकारों ने पूछा था कि भविष्य में वह राजनीति में कदम रखेंगी, तो CM की पत्नी ने कहा था कि वह फिलहाल अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभा रही हैं।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...