Latest Newsझारखंडकांग्रेस ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि को शहादत दिवस...

कांग्रेस ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में गुरुवार को पार्टी कार्यालय में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा (Lord Birsa Munda) की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनायी गयी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) के साथ पार्टी के नेताओं ने भी भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

मौके पर राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) ने कहा कि धरती आबा ने झारखंड के संदर्भ में जो सपना देखा था, जो सोच थी, उसको धरातल पर कैसे पहुंचाया जाए, इसके लिए बढ़-चढ़कर प्रयास करूंगा। कोकर बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर कमियां है।

बिरसा मुंडा की सोच आज भी प्रासंगिक

वहां जीर्णोद्धार करने की आवश्यक है। आज जो लोग बिरसा मुंडा (Birsa Munda) समाधि स्थल पर उपवास पर सीएनटी, एसपीटी एक्ट को लेकर बैठे थे उसकी रक्षा होनी चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा कि आज पूरे राज्य भर में धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि वृहत रूप से मनाई जा रही है।

बिरसा मुंडा की सोच आज भी प्रासंगिक है। वीर बिरसा मुण्डा के योगदान को राज्य की जनता कभी भुलाया नहीं जा सकता। राजेश ठाकुर ने रांची स्थित समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि (Tribute) दी।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में राजीव रंजन प्रसाद, डॉ राकेश किरण महतो, सतीश पॉल मुंजनी, संजय लाल पासवान, कुमार राजा, मदन मोहन शर्मा आदि शामिल थे।

spot_img

Latest articles

नितिन नवीन नहीं जायेंगे राज्यसभा!

पवन सिंह को मिल सकता है मौका पटना : नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

खबरें और भी हैं...

नितिन नवीन नहीं जायेंगे राज्यसभा!

पवन सिंह को मिल सकता है मौका पटना : नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...