पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर रांची में कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू(Pandit Jawaharlal Nehru) की 58वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने एचईसी (HEC) मुख्यालय के समक्ष उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनको याद किया।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पंडित नेहरू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेजों के खिलाफ हर आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

महात्मा गांधी के कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेजों के खिलाफ हर आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया

लाल किशोर नाथ शाहदेव(Lal Kishore Nath Shahdeo) ने कहा कि पंडित नेहरू की सोच, उनके विचार, दृष्टिकोण देश को आगे ले जाने में उनका योगदान आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना आजादी के संघर्ष और भारत के पुनर्निर्माण में पहले से रहा है।

उनको शत-शत नमन है।इस मौके पर प्रेम प्रतीक, गोविंद गोप, सुनीता कुमारी, संगीता देवी, एलिस आवा, सुशीला टोप्पो, सुनीता केरकेट्टा आदि उपस्थित थे।

Share This Article