Latest NewsUncategorizedकांग्रेस जल्द लागू कर सकती है 'एक परिवार एक टिकट' का फॉर्मूला

कांग्रेस जल्द लागू कर सकती है ‘एक परिवार एक टिकट’ का फॉर्मूला

spot_img
spot_img
spot_img

उदयपुर: कांग्रेस महासचिव अजय माकन (Congress General Secretary Ajay Maken) ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी जल्द ही एक परिवार एक टिकट'(one family one ticket) का फॉर्मूला लागू कर सकती है।

माकन ने उदयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी के पदाधिकारी इस नियम पर सहमत हैं। आने वाले दिनों में कांग्रेस इसे लागू कर सकती है।

माकन ने कहा कि इस नियम से सिर्फ ऐसे परिवार के सदस्य को छूट मिलेगी जिसने पांच साल तक पार्टी के लिए बहुत अच्छा काम किया होगा। अब पैराशूट उम्मीदवारों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं होगी।

पार्टी में 50 फीसदी युवाओं को मौका दिया जाएगा

माकन ने कहा कि पार्टी में 50 फीसदी युवाओं को मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने के लिए कई तरह के बदलाव किए जाएंगे।

यह बदलाव बूथ और ब्लॉक स्तर (block level) भी किए जाएंगे। माकन ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी के पदाधिकारियों के मूल्यांकन के लिए कांग्रेस एक मूल्यांकन विंग भी बनाएगी।

यह विंग पार्टी से जुड़े लोगों का मूल्यांकन करेगी। जो अच्छा काम करेंगे वह पुरस्कृत होंगे और जो काम नहीं करेंगे वह पार्टी से बाहर किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आज से शुरु हुआ है। यहां कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी  (Sonia Gandhi) के नेतृत्व में पार्टी नेता देश और पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर संवाद कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...