Latest NewsUncategorizedकांग्रेस पार्टी BJP के विपरीत कर रही ‘तपस्या’: राहुल गांधी

कांग्रेस पार्टी BJP के विपरीत कर रही ‘तपस्या’: राहुल गांधी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कुरुक्षेत्र: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा है कि वह अपना काम बहुत कुछ वैसा ही कर रहे हैं, जैसा कि पवित्र पुस्तक भगवद गीता (Bhagavad Gita) में बताया गया है।

कांग्रेस पार्टी BJP के विपरीत ‘तपस्या’ कर रही है, जो लोगों को उनकी पूजा करने के लिए मजबूर कर रही है।

उन्होंने रविवार को हरियाणा (Haryana) के कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक संवाददाता सम्मेलन (Press Conference) को संबोधित करते हुए यह बात कही।

कांग्रेस पार्टी BJP के विपरीत कर रही ‘तपस्या’: राहुल गांधी

एक सवाल के जवाब में गांधी ने कहा कि उन्होंने खुद को बदल लिया है और दूसरे उनके बारे में जो कहते हैं उससे प्रभावित नहीं होते। मेरे बारे में जो कुछ भी कहा जाता है, चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक, मुझे प्रभावित नहीं करता और मैं अपना काम कर रहा हूं।’

उन्होंने कहा, जब अर्जुन ने मछली की आंख में निशाना साधा तो उन्होंने यह नहीं बताया कि वह आगे क्या करेंगे, गीता में भी कहा गया है कि बस अपना काम करो।

कांग्रेस पार्टी BJP के विपरीत कर रही ‘तपस्या’: राहुल गांधी

कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी है

उन्होंने कहा कि यात्रा BJP के विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ है और यह राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने के लिए है।

उन्होंने BJP पर हमला बोलते हुए कहा, ‘BJP जबरदस्ती लोगों पर अपनी पूजा थोप रही है, इसलिए PM किसी से बातचीत करने नहीं आते। कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी है, इसलिए कांग्रेस का सिंबल हथेली है जो शंकर की ‘अभयमुद्रा’ है।

गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर रही है। यह जनवरी में पंजाब और हिमाचल प्रदेश से होते हुए जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त होगी।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...