कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को कोविड संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण Sir Ganga Ram Hospital में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में ही रखा गया है।

हालत स्थिर निगरानी के लिए अस्पताल में रखा गया

उन्होंने कहा, “हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी शुभचिंतकों को उनकी चिंता और शुभेच्छाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।”

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की 2 जून को कोविड (Covid) संबंधित रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। उसके बाद उनकी बेटी प्रियंका गांधी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

Share This Article