HomeUncategorizedकांग्रेस ने चंपावत उपचुनाव के लिए जारी की 30 स्टार प्रचारकों की...

कांग्रेस ने चंपावत उपचुनाव के लिए जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची

spot_img
spot_img
spot_img

देहरादून: चम्पावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत छह राष्ट्रीय नेता स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

इस सूची में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी व अल्मोड़ा जिले से एक भी विधायक नहीं है। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को अपना पर्चा भरेंगी।

प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी सौंपी गई है।

इसमें राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड़ा के साथ राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक व रणदीप सिंह सुरजेवाल और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पार्टी के सभी विधायक व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे

इसके अतिरिक्त प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी राजेश धमार्णी, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी इस सूची का हिस्सा हैं।

स्टार प्रचारकों की इस सूची में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, अल्मोड़ा जिले से एक भी विधायक और चम्पावत जिले की लोहाघाट सीट से विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को स्थान नहीं मिला।

कापड़ी ने ऊधमसिंहनगर जिले की खटीमा सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पराजित किया है। बताया गया कि चुनाव प्रचार के लिए शीघ्र ही राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

उधर, चम्पावत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के 11 मई को नामांकन दाखिल करने के अवसर पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पार्टी के सभी विधायक व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...