संबित पात्रा ने कहा- दुष्कर्म मामले में कांग्रेस शासित राजस्थान देश मे पहले नंबर पर, अशोक गहलोत मांगें माफी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राजस्थान में बढ़ रहे दुष्कर्म (Rape) के आंकड़े पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हुए BJP ने कहा है कि मुख्यमंत्री का यह बयान महिलाओं के स्वाभिमान और सशक्तिकरण पर हमला है और उनका यह बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।

BJP मुख्यालय में Media से बात करते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (BJP national spokesperson Sambit Patra) ने कहा कि NCRB के डेटा से यह दुखद तथ्य सामने आया है कि दुष्कर्म (Rape) मामले में कांग्रेस शासित राजस्थान देश मे पहले नंबर पर है, लेकिन महिलाओं के सम्मान से जुड़े इस मामले पर अशोक गहलोत ने जो बयान दिया है वो Congress की मानसिकता को दर्शाता है और यह महिलाओं के स्वाभिमान और सशक्तिकरण को लेकर दिया गया बहुत ही असंवेदनशील बयान है।

56 % दुष्कर्म के मामले झूठे होते है

पात्रा ने आगे कहा कि CM गहलोत ने यह बयान दिया कि लड़की के अपने जानकर ही Rape  करते हैं और 56 % दुष्कर्म के मामले झूठे होते हैं। 56 %  मामलों में लड़कियां झूठ बोलती हैं और ऐसी लड़कियों के खिलाफ वो (गहलोत) कार्रवाई करेंगे।

BJP प्रवक्ता ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता के साथ खड़े होकर उनका मनोबल बढ़ाने के बदले एक CM इस तरह का बयान देकर उनका हौसला तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, क्या ऐसी हालत में महिलाएं राजस्थान के Police  थानों में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवा पाएंगी? क्या महिलाएं अपनी लड़ाई लड़ पाएगी?

उन्होंने कहा कि गहलोत का यह बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है और उन्हें इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Share This Article