Latest Newsझारखंडकांग्रेस की नवनिर्वाचित महिला विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने ली शपथ

कांग्रेस की नवनिर्वाचित महिला विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने ली शपथ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: कांग्रेस की नवनिर्वाचित महिला विधायक शिल्पी नेहा तिर्की (Congress’s newly elected female MLA Shilpi Neha Tirkey) ने सोमवार को विधानसभा में सदस्य पद की शपथ ली हैं।

उन्हें विधानसभा स्पीकर रविंद्र नाथ महतो (Assembly Speaker Ravindra Nath Mahto) ने शपथ दिलाई है। तिर्की ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली है।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कई दिग्गज नेता उपस्थित थे। इसमें कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, जेएमएम कोटे के मंत्री हफीजुल अंसारी, मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की, विधायक इरफान अंसारी, विधायक दीपिका पांडे सिंह, विधायक ममता देवी, विधायक विक्सल कोंगड़ी जैसे नेता उपस्थित थे।

शपथ (Oath) लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस की नवनिर्वाचित विधायक ने कहा कि उन्हें नया इतिहास लिखना है।

उनके लिए यह एक गौरवपूर्ण व खुशी का क्षण है, जब उन्होंने विधानसभा में विधायक के रूप में प्रवेश किया।

अंग्रेजी में शपथ लिए जाने के सवाल उन्होंने कहा कि इसमें वे बहुत ही कंफर्टेबल महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में जब वह जीत कर आएंगी तब कुंड़ुख भाषा में शपथ लेंगी।

महिला विधायकों की बढ़ी संख्या

शिल्पी नेहा तिर्की की जीत के साथ कांग्रेस पार्टी के महिला विधायकों (Women MLAs of Congress Party) की संख्या अब चार से पांच हो गई है। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह, ममता देवी, पूर्णिमा नीरज सिंह और अंबा प्रसाद कांग्रेस का प्रतिनिधित्व ढाई साल से कर रही हैं।

अब इनके बीच पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की भी शामिल हो गई हैं। अब झारखंड विधानसभा में कांग्रेस के कुल 18 विधायक हो गए हैं।

कौन हैं शिल्पी नेहा तिर्की

भाजपा की गंगोत्री कुजूर (Gangotri Kujur) को 23 हजार से अधिक वोटों से हराने वाली शिल्पी नेहा तिर्की पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी हैं।

बंधु तिर्की 2005, 2009 और 2019 में मांडर से विधायक रह चुके हैं जबकि 2014 में भाजपा उम्मीदवार रहीं गंगोत्री कुजूर मांडर से विधायक बनीं।

शिल्पी मार्केटिंग कम्युनिकेशन (marketing communication) में पीजी किया है। राजनीति में कदम रखने से पहले वह एक निजी कंपनी में ब्रांडिंग का काम देखती थीं।

शुरूआती पढ़ाई मांडर के सेक्रेड हर्ट स्कूल हुलहुंडू से करने के बाद उन्होंने 12वीं रांची के संत जेवियर कालेज से किया। इसके बाद उन्होंने क्रीस्ट यूनिवर्सिटी, बैंगलोर से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (business Administration) में ग्रेजुएशन किया।

spot_img

Latest articles

तमिलनाडु में PM मोदी का बड़ा बयान ,DMK सरकार पर साधा निशाना

PM Modi's big Statement in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु...

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

Weather changes in North India : उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदल...

हर चुनौती के लिए तैयार भारतीय नौसेना, मां छिन्नमस्तिके के दरबार में दिखी आस्था

Indian Navy Ready for Every Challenge: झारखंड की राजधानी रांची के पास स्थित प्रसिद्ध...

रामगढ़ में एंटी क्राइम अभियान तेज, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Anti-crime Drive Intensified in Ramgarh: जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए देर...

खबरें और भी हैं...

तमिलनाडु में PM मोदी का बड़ा बयान ,DMK सरकार पर साधा निशाना

PM Modi's big Statement in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु...

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

Weather changes in North India : उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदल...

हर चुनौती के लिए तैयार भारतीय नौसेना, मां छिन्नमस्तिके के दरबार में दिखी आस्था

Indian Navy Ready for Every Challenge: झारखंड की राजधानी रांची के पास स्थित प्रसिद्ध...