पलामू व्यवहार न्यायालय में मना संविधान दिवस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: Palamu (पलामू) जिला विधिक सेवा प्राधिकार (Legal Services Authority) के तत्वावधान में शनिवार को संविधान दिवस (Constitution Day) के अवसर पर व्यवहार न्यायालय (Civil Court) परिसर में प्रस्तावना का पाठ पलामू के प्रभारी प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार की अध्यक्षता में किया गया।

उन्होंने सभी न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता और न्यायालय कर्मी को संविधान के प्रस्तावना का शपथ (Oath) दिलाया। मूल कर्तव्य, मूल अधिकार, मौलिक कर्तव्य और लोकतंत्र के बारे में बताया।

इस मौके पर डीजे प्रेम नाथ पांडे, अभिमन्यु कुमार, अमरेश कुमार, सीजेएम निरुपम कुमार, संजय सिंह यादव, आनन्दा सिंह, एसडीजेएम अमित गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव समेत कई अधिवक्ता उपस्थित थे।

Share This Article