Latest NewsUncategorizedलखनऊ के Lulu Mall में नमाज़ अदा करने को लेकर विवाद

लखनऊ के Lulu Mall में नमाज़ अदा करने को लेकर विवाद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लखनऊ: लखनऊ में हाल ही में खुला लुलु मॉल (Lulu Mall) खुलने के दो दिनों के भीतर ही विवादों में आ गया है।

सोशल मीडिया पर मॉल में नमाज अदा करने का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मॉल के शॉपिंग क्षेत्र में लोगों के एक समूह को खुली जगह में नमाज अदा करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद दक्षिणपंथी संगठनों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा (All India Hindu Mahasabha) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर मॉल में दोबारा नमाज पढ़ी जाती है तो वह इसके खिलाफ हनुमान चालीसा पढ़कर इसका विरोध करेंगे।

इस संबंध में जारी एक बयान में संगठन ने हिंदू समुदाय से मॉल का बहिष्कार करने को भी कहा है।

योगी ने 10 जुलाई को लुलु मॉल का किया था उद्घाटन

हिंदू संगठन ने आगे कहा है कि मॉल के खुलने के बाद से कथित तौर पर कहा जा रहा है कि वहां लव जिहाद को बढ़ावा दिया जाता है।

आरोप लगाया गया है कि मॉल में काम पर रखे गए 80 फीसदी कर्मचारी मुस्लिम समुदाय के हैं, जबकि शेष 20 फीसदी हिंदू लड़कियां हैं, ताकि लव जिहाद शुरू किया जा सके।

बयान में कहा गया है कि योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर नमाज या अन्य धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद लोगों ने लुलु मॉल में नमाज अदा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 जुलाई को राज्य की राजधानी में लुलु मॉल का उद्घाटन किया था। इस मौके पर लुलु ग्रुप के चेयरमैन युसुफली एमए भी मौजूद थे।

क्या क्या है खास…

क्या क्या है खासगोल्फ सिटी के अमर शहीद पथ (Amar Shaheed Path of Khas Golf City) पर स्थित, लुलु मॉल में भारत के कुछ सबसे बड़े ब्रांड हैं। इसमें मेगा लुलु हाइपरमार्केट और पारिवारिक मनोरंजन क्षेत्र (फैमिली एंटरटेनमेंट जोन) सहित कई आकर्षण शामिल हैं।

22 लाख वर्ग फुट में फैले लुलु मॉल में एक समर्पित वेडिंग शॉपिंग एरिना भी होगा। इसमें 15 बढ़िया भोजन रेस्तरां और कैफे भी हैं और 25 ब्रांड आउटलेट के साथ  फूड कोर्ट है, जिसमें 1,600 लोगों के बैठने की क्षमता है।

इस लॉन्च के साथ, लुलु ग्रुप इंटरनेशनल (Lulu Group International) के अब देश में पांच मॉल हो गए हैं। अन्य मॉल कोच्चि, बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और त्रिशूर में हैं।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...