Homeझारखंडसजायाफ्ता गैंगस्टर अनिल शर्मा को बाईपास सर्जरी की जरूरत

सजायाफ्ता गैंगस्टर अनिल शर्मा को बाईपास सर्जरी की जरूरत

spot_img

रांची: गैंगस्टर अनिल शर्मा (Gangster Anil Sharma) के सीने में दर्द की शिकायत के बाद रिम्स में उसकी एंजियोग्राफी कराई गई, जिसमें हार्ट ब्लॉकेज (Heart Blockage) की समस्या सामने आई। उसे अब बाईपास सर्जरी की जरूरत है।

रिम्स के PRO डॉ राजीव रंजन (Dr Rajeev Ranjan) ने मंगलवार को बताया कि अनिल शर्मा की एंजियोग्राफी जांच करायी गयी, जिसमें हार्ट में ब्लॉकेज की पुष्टि हुई है।

उसे रिम्स के कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) के डॉ विनित महाजन के अंदर में रेफर कर दिया गया है।

हार्ट की तीनों नसों में ब्लॉकेज

CTVS Department के डॉ विनित ने बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि उसके हार्ट की तीनों नसों में ब्लॉकेज (Blockage) है। बाईपास सर्जरी करनी पड़ेगी, जिसकी जानकारी मरीज को दे दी गयी है।

इससे पूर्व बीते सप्ताह तीन मई की सुबह चार बजे के करीब सीने में दर्द के बाद हजारीबाग केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे गैंगस्टर अनिल शर्मा (Gangster Anil Sharma) को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

23 साल से जेल की सजा काट रहा है अनिल शर्मा

वहां से उसे छह मई को रिम्स रेफर किया गया था। रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग (Department of Cardiology) के चिकित्सक डॉ मृणाल कुंज की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा था।

उल्लेखनीय है कि भोमा सिंह हत्याकांड (Bhoma Singh Murder Case) में अनिल शर्मा सजायाफ्ता है। वह पिछले दो साल से केंद्रीय कारा हजारीबाग में सजा काट रहा है। अनिल शर्मा 23 साल से जेल की सजा काट रहा है।

spot_img

Latest articles

रांची में पुलिस पर मिर्ची पाउडर फेंकने वाला देवशीष पॉल गिरफ्तार, दो बंदरों का रेस्क्यू

Jharkhand News: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की टीम...

लोहरदगा में 12 साल बाद जनी शिकार, महिलाओं ने पुरुष वेशभूषा में मनाया पारंपरिक उत्सव

Lohardaga News: लोहरदगा जिले के कई गांवों में रविवार को 12 साल बाद महिलाओं...

रांची में 42 लाख की धोखाधड़ी और कार गायब, मधु पांडेय ने पति-ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

Ranchi Crime News: रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इरगू रोड, कुम्हार टोली निवासी...

खबरें और भी हैं...