देश में कोरोना के मामलों ने पकड़ी रफ्तार, नए मामले 10 हजार के पार

देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में Corona के 10,158 नए मरीज सामने आए हैं।

इस अवधि में 5,356 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना वायरस (Corona Virus) से 4,42,10,127 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट (Recovery Rate) 98.71 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 44,998 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 4.42 प्रतिशत है।

24 घंटे में 2,29,958 लोगों की जांच

टीकाकरण (Vaccination) की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 327 खुराक दी गई हैं। देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

पिछले 24 घंटे में 2,29,958 लोगों की जांच की गई है। अबतक कुल 92.34 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

Share This Article