झारखंड में फिर बढ़ने लगे कोरोना के केस, एक्टिव मरीज हुए 65

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) की रफ्तार दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। राज्य में कोरोना के 65 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 29 केस सक्रिय है। राज्य के 24 जिलों में कोरोना के 18 मरीज मिले हैं।

बुधवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से पांच मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के पांच जिले से कोरोना के 18 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार देवघर से चार, हजारीबाग से एक , लोहरदगा से एक, पलामू से एक और रांची से 11 मरीज मिले है।

319 मरीजों की मौत कोरोना से हुई

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 443 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 20लाख, 70 हजार 390 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 65 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 30 हजार, 59 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 319 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड (Jharkhand) में कोरोना का रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article