झारखंड में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, बोकारो, देवघर, जमशेदपुर, हजारीबाग और रांची से मिले पॉजिटिव मरीज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में COVID मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़नी शुरू हो गई है। राज्य में कोरोना के 177 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 97 केस सक्रिय है।

शनिवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना (Corona) से चार मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के पांच जिले से कोरोना के 30 नए मरीज मिले हैं।

दो करोड़, 21लाख, 17 हजार 453 सैंपल की जांच की गयी

स्वास्थ्य विभाग (health Department) के अनुसार बोकारो से दो, देवघर से नौ, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से पांच , हजारीबाग से तीन और रांची से 11 मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 649 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 21लाख, 17 हजार 453 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 177 सक्रिय केस (active case) है। कोरोना से चार लाख, 30 हजार, 153 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 319 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड (Jharkhand) में कोरोना का रिकवरी रेट 98.73 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article