Latest Newsझारखंडझारखंड में एक बार फिर पैर पसारने लगा कोरोना, एक्टिव मरीजों की...

झारखंड में एक बार फिर पैर पसारने लगा कोरोना, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 39

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राज्य में एक बार फिर कोरोना (Corona) के संक्रमण में तेजी आती दिख रही है। संक्रमण की रफ्तार यह है कि बीते 8 दिनों में राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 19 से बढ़कर 39 पहुंच चुकी है।

गत 24 मई को राज्य में कोरोना के 4 नए मरीज मिलने के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 19 थी। जबकि 02 जून को 11 नए मरीजों के मिलने के साथ ही एक्टिव मरीजों (Active patients) की संख्या 39 हो गयी है।

यही नहीं, बीते 24 मई को रांची समेत महज पांच जिलों रांची, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, जामताड़ा और लातेहार में एक्टिव मरीज थे, जबकि 02 मई को आठ जिलों रांची, बोकारो, देवघर, धनबाद, हजारीबाग, जामताड़ा, पलामू और रामगढ़ में एक्टिव मरीज मौजूद हैं।

पिछले हफ्ते मिले 24 मरीज

राज्यभर में बीते हफ्ते (17 से 24 मई) महज 24 मरीज मिले थे। ये मरीज छह जिले जिसमें रांची, लातेहार, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, दुमका व देवघर में मिले थे।

जबकि, बीते नौ दिनों (25 मई से 02 जून) के बीच राज्य में 41 मरीज मिले हैं। ये मरीज नौ जिलों में मिले हैं। इसमें रांची, रामगढ़, पलामू, जामताड़ा, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, देवघर व बोकारो शामिल है।

संक्रमण दर की बात करें तो बीते 09 दिनों में यह लगभग चार गुना हो चुका है। बीते 17 मई को राज्य की पॉजिटिविटी रेट (Positivity rate) 0.0413 प्रतिशत थी, जो बीते 24 मई को बढ़कर 0.056 प्रतिशत हुई। जबकि बीते 02 जून को यह 3.85 गुणा बढ़कर 0.216 प्रतिशत पहुंच चुकी है।

spot_img

Latest articles

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...

विजय के समर्थन में राहुल गांधी का बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi's statement in Support of Vijay : तमिलनाडु के दौरे पर गए लोकसभा...

खबरें और भी हैं...