देश में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 26 मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान शनिवार सुबह आठ बजे तक कोरोना (Corona) संक्रमित 3,962 नए मरीज मिले हैं।

इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 2,697 रही, जबकि कोरोना संक्रमित 26 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 26 लाख 25 हजार 454 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

24 घंटे में 4.45 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए

मौजूदा रिकवरी दर 98.73 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हजार, 416 है। दैनिक संक्रमण दर 0.89 प्रतिशत है।

आईसीएमआर (ICMR) के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4.45 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 85.22 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article