Coronavirus Daily Updates : झारखंड में मिले 194 कोरोना पॉजिटिव मरीज, रांची और धनबाद में मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में बुधवार को 194 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, राज्य में कोरोना से दो मरीज की मौत हुई है।

मृतकों में रांची और धनबाद से एक-एक मरीज शामिल हैं। जबकि कोरोना से 165 लोग राज्य में ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 104, बोकारो से 15, चतरा से 1, देवघर से 1, धनबाद से 17 मरीज मिले हैं।

पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 15, गढ़वा से 6, गिरिडीह से 1 मरीज मिले हैं।

गोड्डा से 1, गुमला से 4, हजारीबाग से 1, खूंटी से 1, कोडरमा से 5 मरीज मिले हैं।

लातेहार से 2, लोहरदगा से 1, पलामू से 5, रामगढ़ से 9, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 4 मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 116035 हो गया हैं।

इनमें 1449 सक्रिय केस हैं, जबकि 113545 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक राज्य में कोरोना से 1040 लोगों की मौत हुई हैं। वहीं, झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट97. 85 प्रतिशत हैं।

Share This Article