रांची के पर्यटक स्थलों पर की गई कोरोना जांच

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्टैटिक कैंप के अलावा अब पिकनिक स्पॉट्स पर भी जांच की जा रही है।

उपायुक्त छवि रंजन के निर्देश पर रविवार को रांची के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर कोरोना जांच के लिए कैंप लगाया गया।

यहां अनुमंडल पदाधिकारी सदर दीपक दुबे के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने पर्यटकों का सैंपल लेकर उनकी जांच की।

रांची के जिन पर्यटक स्थलों पर कोरोना की जांच की गई, इनमें हुंडरू फॉल, जोन्हा फॉल, नक्षत्र वन पार्क, निगम पार्क, सिदो कान्हू पार्क,ऑक्सीजन पार्क और रॉक गार्डन शामिल हैं।

इसके अलावा नव वर्ष पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर और पहाड़ी मंदिर में भी जिला प्रशासन की टीम ने लोगों की जांच की।

Share This Article