HomeUncategorizedपंजाब से भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा: हरपाल चीमा

पंजाब से भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा: हरपाल चीमा

Published on

spot_img

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के तुंरत बाद शनिवार को हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य से भ्रष्टाचार को खत्म कर देगी और चुनाव पूर्व किये गये सभी वादों को पूरा किया जायेगा।

एक महिला सहित आम आदमी पार्टी (आप) के 10 विधायकों को शनिवार को मुख्यमंत्री मान के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राजभवन में बने गुरु नानक देव सभागार में आयोजित एक सादे समारोह में 10 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चीमा ने शपथ लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम राज्य से भ्रष्टाचार को मिटाएंगे।’’

भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन के बारे में पूछे जाने पर चीमा ने कहा, ‘‘जब हमें इस नंबर पर शिकायत मिलेगी तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।’’

उल्लेखनीय है कि मान ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि उनकी सरकार 23 मार्च को भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन शुरू करेगी जहां लोग रिश्वत मांग रहे या अन्य कदाचार में लिप्त अधिकारियों का वीडियो अपलोड कर सकते हैं।

राज्य में ‘आप’ सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में पूछे जाने पर चीमा ने कहा कि पंजाब को मादक पदार्थ मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की समस्या के समाधान की भी कोशिश की जाएगी।

उन्होंने कहा,‘‘हम राज्य में बड़े उद्योग और परियोजनाएं लेकर आएंगे।’’

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...