HomeUncategorizedदेश की पहली AC डबल डेकर बस हुई शुरू, 12 घंटे में...

देश की पहली AC डबल डेकर बस हुई शुरू, 12 घंटे में कर सकेंगे मुंबई-दिल्ली का सफर

Published on

spot_img

मुंबई: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ( Nitin Gadkari) ने गुरुवार को मुंबई में देश की पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस (Electric AC Double Decker Bus) का उद्घाटन किया।

गडकरी ने कहा कि इस बस से Mumbai-Delhi की दूरी महज 12 घंटे में तय की जा सकेगी। यह बस मुंबई के आम नागरिकों के लिए सितंबर महीने से शुरू की जाएगी।

मुंबई की बेहतरीन बसों के बेड़े में शामिल

केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी (Union Transport Minister Gadkari) ने कहा कि आधुनिकीकरण की दृष्टि से देश में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

मुंबई जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लाखों लोग लोकल और बस सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए अब इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों (Electric Double Decker Buses) को मुंबई की बेहतरीन बसों के बेड़े में शामिल किया गया है।

इलेक्ट्रिक Bus से यात्रा करना बहुत सस्ता

Nitin Gadkari ने कहा है कि प्रदूषण (Pollution) की दृष्टि से देश के लिए इलेक्ट्रिक बसें (Electric Buses) एक महत्वपूर्ण कदम है।

गडकरी ने यह भी कहा है कि इलेक्ट्रिक Bus से यात्रा करना बहुत सस्ता है। उन्होंने लग्जरी बस यात्रा शुरू करने के विचार पर भी जोर दिया।

इस प्रकार की बस से लंबी दूरी की यात्रा भी की जा सकती है। गडकरी ने यह भी कहा कि इस बस से मुंबई से दिल्ली का सफर 12 घंटे में संभव होगा।

इस मौके पर नितिन गडकरी ने अपने ड्रीम हाईवे (Dream Highway) के बारे में कहा कि नरीमन Point से दिल्ली तक सड़क बनाना एक सपना है। गडकरी ने यह भी कहा कि उनकी कोशिश Automobile Sector के कारोबार को 50 लाख करोड़ तक ले जाने की है।

spot_img

Latest articles

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...