Homeझारखंडविधायक सरयू राय के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट!

विधायक सरयू राय के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट!

Published on

spot_img

पश्चिमी सिंहभूम: प्रोत्साहन राशि मानहानि मामले (Incentive Defamation Cases) में पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय (Saryu Rai) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।

चाईबासा MP-MLA कोर्ट में उपस्थित नहीं रहने के कारण कोर्ट ने Saryu Rai के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

जानकारी के मुताबिक, मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) ने चाईबासा के MP-MLA कोर्ट में सरयू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

बन्ना गुप्ता ने गलत तरीके से कोरोना प्रोत्साहन राशि दिलाया

इसमें कहा गया था कि विधायक सरयू राय ने मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ राजनीतिक षडयंत्र के तहत सोशल मीडिया एवं विभिन्न अखबारों (Social Media and Newspapers) के जरिये गलत जानकारी और झूठे तथ्य प्रसारित किये हैं।

इसमें कहा गया कि मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वयं एवं अपने लोगों को गलत तरीके से कोरोना प्रोत्साहन राशि (Corona Incentive Amount) दिलाया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने भी स्पष्ट किया था कि स्वास्थ्य सचिव समेत सभी लोगों को नियम के अनुसार ही प्रोत्साहन राशि वितरित करने की अनुशंसा की गई थी।

बन्ना गुप्ता ने सरयू राय को कानूनी नोटिस भी भेजा

इसमें बाद में मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) ने स्वयं पहल करते हुए प्रोत्साहन राशि के निर्णय को अस्वीकार करते हुए वापस करने का निर्देश विभाग को दिया था।

इसके बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने सरयू राय को कानूनी नोटिस भी भेजा था। इसका सरयू राय ने कोई जवाब नहीं दिया। इसी क्रम में कोर्ट में उपस्थित नहीं होने के कारण उनके खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट (Arrest warrant) जारी किया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...