महिला के साथ छेड़खानी के मामले में अदालत ने बरोरा थाना को दिया FIR दर्ज करने का आदेश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : महिला के साथ छेड़खानी (Flirting) करने के मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार इंदवार (Manoj Kumar Indwar) की अदालत ने FIR दर्ज करने का आदेश बरोरा थाना (Barora Police Station) को दिया है।

बता दें बरोरा थाना ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करने से इनकार किया था। जिसके बाद महिला के पुत्र ने कोर्ट में शिकायतवाद दायर किया।

मां और भाभी के साथ किया छेड़खानी

कोर्ट में दायर शिकायतवाद में पीड़ित महिला (Victim Woman) के पुत्र ने आरोप लगाया कि 16 अक्टूबर 22 को आरोपियों ने उसकी मां और भाभी को नंगा कर उसके साथ छेड़खानी की।

मौके पर बचाने गए उसके परिवार के लोगों के साथ Beating भी की गई, जिसकी शिकायत थाना में करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।

Share This Article