Latest Newsझारखंडरांची में पत्नी की हत्या के दोषी पति को न्यायलय ने सुनाई...

रांची में पत्नी की हत्या के दोषी पति को न्यायलय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: अपर न्यायायुक्त दिनेश राय (Dinesh Rai) की अदालत ने फरहत अंजुम उर्फ रूही प्रवीण हत्याकांड मामले में पति सिकंदर अंसारी को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है।

अदालत (Court) ने दस हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर अभियुक्त को एक साल अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी।

इससे पूर्व 21 जून को कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पति सिकंदर अंसारी को दोषी करार दिया था। सिकंदर अंसारी को IPC की धारा 302 के तहत दोषी पाया गया था।

अभियोजन ने अदालत में दस गवाहों को पेश किया था जबकि बचाव पक्ष की तरफ से गवाह पेश नहीं किया गया था।

उल्लेखनीय है कि छह दिसंबर, 2017 को कांके थाना क्षेत्र में फरहत अंजुम उर्फ रूही प्रवीण की हत्या (Murder) उसके ही पति सिकंदर अंसारी ने कर दी थी।

ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध दिया

इसके बाद मृतका के भाई जमील अंसारी अपने परिवार के लोगों के साथ अपनी बहन के ससुराल कांके पहुंचा। जहां उन्हें पता चला कि पांच दिसंबर को ही उसकी बहन की हत्या कर दी गई है। इसके बाद मृतका के भाई जमील अंसारी ने कांके थाना में लिखित आवेदन दिया था।

आरोपित सिकंदर अंसारी (Sikandar Ansari) ने भाई जहांगीर अंसारी को बताया था कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। उसे काफी पछतावा है।

इसके बाद ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध दिया था ताकि वह बच्चे की हत्या ना कर दें। इसके बाद सिकंदर अंसारी को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। इसके बाद से वब जेल (Jail) में बंद है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...