Greece में बढ़ाया जाएगा कोविड-19 लॉकडाउन

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एथेंस: देश में कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर ग्रीस में वर्तमान राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 11 जनवरी तक आगे बढ़ाया जाएगा। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, महामारी की शुरुआत के बाद से 7 नवंबर, 2020 को ग्रीस में दूसरा लॉकडाउन शुरू हुआ था, जो 30 नवंबर को समाप्त होने वाला था।

प्रवक्ता स्टेलियोस पेट्सस ने शनिवार को घोषणा की कि, हालांकि, नए संक्रमणों की संख्या, मृत्यु संख्या बढ़ने और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली पर दबाव अधिक रहने के कारण इसे पहले 7 दिसंबर और फिर 14 दिसंबर और अब 7 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।

पेट्सस ने आगे कहा कि, कुछ प्रतिबंध, जिनमें क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के कारण ढील दी गई थी, उन्हें रविवार से फिर से लागू कर दिया गया है।

सख्त लॉकडाउन नियमों के तहत खुदरा खरीदारी बंद है और सभी खुदरा दुकानें फिर से बंद हो जाएंगी।

बुकशॉप और सैलून, जिन्हें छुट्टियों से पहले खोला गया था, वे बंद रहेंगे साथ ही चर्च और अन्य पूजा स्थल भी बंद रहेंगे।

वहीं रविवार से रात के दौरान कर्फ्यू रात 9 बजे से लागू होगा (पहले रात 10 बजे) और सुबह 5:00 बजे तक रहेगा।

पेट्सस ने कहा कि इन कड़े उपायों का उद्देश्य आने वाले दिनों में 11 जनवरी को स्कूलों को फिर से खोलने और अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे पटरी पर लाने के लिए महामारी विज्ञान के मानकों तक पहुंचना है।

घर के प्रीफेक्चर के बाहर यात्रा करने पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

ग्रीस में अब तक 26 फरवरी, 2020 के बाद से कुल 139,447 कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए हैं।

Share This Article