Latest Newsक्राइमरांची में यहां 'हैवान' बना पति, पत्नी की तलवार से गला काटकर...

रांची में यहां ‘हैवान’ बना पति, पत्नी की तलवार से गला काटकर की हत्या, फिर सिर को धड़ से कर दिया अलग

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राजधानी रांची के कांके में सुकुरहुटू गांव में एक सनकी पति ने देर रात अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद ‘हैवान’ पति ने धारदार हथियार से सिर को धड़ से पूरी तरह अलग कर दिया। मृतका का नाम जुलेखा खातून (40 वर्ष) है, आरोपी पति का नाम मिनहाज मंसूरी है।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने परिवार के भाई को इसकी जानकारी दी। लेकिन परिवार वालों ने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया, सभी ने समझा मजाक कर रहा है।

घर में उसकी बातों पर यकीं नही की वजह ये रही की आरोपी हमेशा नशे में चूर रहता है जिसकी वजह से घर वाले उसकी बातों को मजाक समझ बैठे।

लेकिन जब घर वालों को इसकी जानकारी मिली तो सभी दांग रह गए। देर रात जब घर का दरवाजा खोला तो देखा जुलेखा खातून की लाश पड़ी है और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

इसकी सूचना परिवार वालों ने तुरंत कांके थाना को दी गयी। कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि आरोपी वहां से फरार हो गया था।

वह गांव में ही छुपा हुआ था। पुलिस ने उसकी तलाश कर दबोच लिया। बताया जा रहा है आरोपित पति मिनहाज मंसूरी अक्सर नशे में रहा करता था और हमेशा पत्नी से लड़ाई झगड़ा किया करता था।

सिरहाने हमेशा रखता था तलवार

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मिनहाज मंसूरी ने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर झगड़ा करती थी। वही उसे देख उसके बच्चे भी उसको कोई महत्व नहीं देते थे। जब भी वह घर पहुंचता उसकी पत्नी उसके साथ लड़ाई किया करते थे। आए दिन हो रही लड़ाई से बहुत तंग आ चुका था।

इसीलिए उसने सोचा की लड़ाई की वजह को ही क्यों नहीं रास्ते से हटा दिया जाए। आरोपी मिनहाज में अपने सिरहाने रात में ही एक तलवार रख लिया।

देर रात जब उसकी पत्नी जुलेखा खातून गहरी नींद में सो रही थी उसी दौरान सिरहाने से तलवार निकालकर मिनहाज में एक ही बार में उसकी गर्दन काटकर धड़ से अलग कर दिया। जुलेखा खातून के दो बच्चे हैं।

इलाके में सनसनी

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सिर को धड़ से अलग देख पाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

पूरे कमरे में खून बिछड़े थे, सिर धड़ से अलग रखा हुआ था। आरोपी के घरवाले यह देख सीधे पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके वाले भी पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

spot_img

Latest articles

यूनिटेक के सीईओ अशोक कुमार यादव का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने कंपनी के मुख्य...

बजट सत्र के पहले दिन स्पीकर रवींद्रनाथ महतो से मिले सीएम हेमंत सोरेन

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने...

एआई समिट पीआर का तमाशा बन गया: राहुल गांधी

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026...

गलगोटिया विश्वविद्यालय को एआई शिखर सम्मेलन प्रदर्शनी से तुरंत स्टॉल खाली करने को कहा गया : सूत्र

नयी दिल्ली : ‘एआई समिट एक्सपो’ में प्रदर्शित ‘रोबोटिक डॉग’ को लेकर उठे विवाद...

खबरें और भी हैं...

यूनिटेक के सीईओ अशोक कुमार यादव का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने कंपनी के मुख्य...

बजट सत्र के पहले दिन स्पीकर रवींद्रनाथ महतो से मिले सीएम हेमंत सोरेन

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने...

एआई समिट पीआर का तमाशा बन गया: राहुल गांधी

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026...