Latest Newsझारखंडधनबाद में ठाकुर मोटर्स के मालिक को अपराधियों ने मारी गोली

धनबाद में ठाकुर मोटर्स के मालिक को अपराधियों ने मारी गोली

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: नया बाजार स्थित ठाकुर मोटर्स (Thakur Motors) के मालिक संजीवानंद ठाकुर को अपराधियों ने धैया -सुशनीलेवा हीरक रोड (Hirak Road) में गोली मार दी।

घायल संजीवानंद ठाकुर को असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां घायल संजीवानंद की गंभीर स्थिति को देखते हुए दुर्गापुर मिशन अस्पताल (West Bengal) रेफर कर दिया गया है।

बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची

संजीव आनंद ठाकुर बरवाअड्डा कमल कटेसरिया के पीछे के रहने वाले हैं। नया बाजार से अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, इसी बीच अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

सूत्रों के हवाले से पता चला कि उन्हें एक गोली लगी है। संजीव को गोली फ्लावर मिल रानी बांध धईया के पास मारी गई है।

सूचना मिलने के बाद बरवाअड्डा पुलिस (Barwadda Police) मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

गोली मारने की घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

गोली मार अपराधी भाग निकले

नया बाजार में सोमवार रात लगभग 8:30 बजे दुकान बंद कर संजीवानंद ठाकुर मेमको मोड़ अपने घर जा रहे थे।

तभी धैया स्थित रामायण निवास के पास बाइक सवार अपराधियों ने 2 राउंड फायरिंग की।

एक गोली संजीवानंद ठाकुर की पीठ में फंसी हुई है। गोली मारने के बाद अपराधी भाग निकले।

spot_img

Latest articles

केरव गांधी अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बिहार से तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Keerav Gandhi Kidnapping case : जमशेदपुर जिले के युवा कारोबारी केरव गांधी के अपहरण...

बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी

Income Tax Department Raids: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने गुरुवार को रांची, हजारीबाग...

खबरें और भी हैं...