Latest Newsझारखंडलोहरदगा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ी भीड़

लोहरदगा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ी भीड़

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लोहरदगा: जिले में कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bhart Joro Yatra) में लोगों की भारी भीड़ उमडी। यात्रा की शुरुआत शंख नदी के पास सि्थत बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।

यात्रा में मुख्य रूप से कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय महासचिव तारीक अनवर, सांसद धीरज प्रसाद साहु, मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव (Rameshwar Oraon) , सुबोध कांत सहाय, प्रदीप बलमूचू, सुखदेव भगत, कालीचरण मूंडा, बंधू र्तिकी मौजूद थे। नेताओं ने पूरे नगर क्षेत्र में पदयात्रा कर लोगों को संदेश दिया।

Lohardaga Bhart Joro Yatra

राहुल गांधी कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा कर रहे हैं

राष्ट्रीय महासचिव तारीक अनवर ने कहा कि आज देश संकट के दौर से गुजर रहा है। हर तरफ अराजकता का माहौल है। आपसी सदभाव खत्म हो रहा है। बेरोजगारों (Unemployed) की फौज खडी है।

महंगाई सिर चढ़ कर बोल रही है। ऐसी स्थिति में आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। अब जरूरत है जनता को जागने की। मंत्री डा। रामेश्वर उरांव ने कहा कि केंद्र सरकार (Central Government) के कारनामों से हर कोई परेशान है। लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आम लोग महंगाई से त्रस्त हैं। बेरोजगारी (Unemployed) के कारण युवा वर्ग के लोग कुंठित हो रहे हैं। राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहु ने कहा कि राहुल गांधी कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा कर रहे हैं।

Lohardaga Bhart Joro Yatra

अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये

पूरे देश में कांग्रेस के लोग भारत जोडो यात्रा (BhartJoro Yatra) के माध्यम से लोगों को जगाने का काम कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पदयात्रा (Congress padyatra) माध्यम से लोगों को जगाने का काम कर रही है।

Lohardaga Bhart Joro Yatra

केंद्र सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है। आने वाले समय में जनता केन्द्र सरकार (Central Government) को करारा जवाब देगी।

इस अवसर पर अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मौके पर बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

दामोदर पुल से नदी में कूदे बुजुर्ग, समय रहते बची जान

Elderly Man Jumps into River from Damodar Bridge : रामगढ़ जिले से एक चौंकाने...

UGC के नए नियमों पर बवाल, देशभर में सड़कों पर उतरे छात्र

UGC's new Rules Spark Uproar : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा...

बजट सत्र 2026 की तैयारी तेज, सर्वदलीय बैठक में एजेंडे पर मंथन

Preparations for the 2026 Budget Session : नई दिल्ली में मंगलवार को संसद भवन...

UGC के नए नियमों पर देशभर में नाराज़गी, दिल्ली में सड़कों पर उतरे छात्र

Nationwide anger over UGC's new rules : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC)...

खबरें और भी हैं...

दामोदर पुल से नदी में कूदे बुजुर्ग, समय रहते बची जान

Elderly Man Jumps into River from Damodar Bridge : रामगढ़ जिले से एक चौंकाने...

UGC के नए नियमों पर बवाल, देशभर में सड़कों पर उतरे छात्र

UGC's new Rules Spark Uproar : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा...

बजट सत्र 2026 की तैयारी तेज, सर्वदलीय बैठक में एजेंडे पर मंथन

Preparations for the 2026 Budget Session : नई दिल्ली में मंगलवार को संसद भवन...