HomeUncategorizedक्रूज ड्रग्स मामला : आर्यन खान को NCB की चार्जशीट में क्लीन...

क्रूज ड्रग्स मामला : आर्यन खान को NCB की चार्जशीट में क्लीन चिट

spot_img

मुंबई: मुंबई में हाईप्रोफाइल कार्डिलिया क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) समेत 6 लोगों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की चार्जशीट में क्लीन चिट दी गई है।

इसके अलावा बाकी 14 लोगों को चार्जशीट में आरोपित किया गया है। इन सभी 14 लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के डीडीजी (संचालन) संजय कुमार ने बताया कि कार्डिलिया क्रूज ड्रग्स मामले में शुक्रवार को एनडीपीएस कोर्ट में 10 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है।

इस चार्जशीट में एनसीबी ने कोर्ट को बताया है कि आर्यन खान, अविन साहू, गोपाल जी आनंद, समीर सैघन, भास्कर अरोड़ा, मानव सिंघल के खिलाफ जांच में कोई सबूत नहीं मिला, इसलिए इन सभी 6 लोगों को क्लीन चिट दी गई है।

इसके अलावा बाकी 14 लोगों को चार्जशीट में आरोपित किया गया है। इन सभी 14 लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा।

कोर्ट ने एनसीबी को 60 दिन का समय दिया था

एनसीबी ने पिछले साल 3 अक्टूबर को कार्डिलिया क्रूज पार्टी पर रेड के दौरान आर्यन खान, उसके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मूनमून धमेचा समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया था।

मुंबई हाई कोर्ट ने 28 अक्टूबर को आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मूनमून धामेचा को कोई सबूत न मिलने के बाद जमानत दे दी थी।

एनसीबी के पास मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लिए 2 अप्रैल तक का समय था लेकिन एनसीबी पर लगे आरोपों के चलते जांच ठप हो गई थी।

एनसीबी के मुंबई डिवीजन के तत्कालीन प्रमुख समीर वानखेड़े का तबादला कर दिया गया। इसलिए मामले की जांच कर रही एनसीबी की विशेष समिति ने मार्च के अंत में मुंबई सत्र न्यायालय में एक आवेदन दायर कर चार्जशीट दाखिल करने के लिए 90 दिनों के विस्तार की मांग की थी।

कोर्ट ने एनसीबी को 60 दिन का समय दिया था। एनसीबी ने आज शुक्रवार को 10 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...