लगातार दूसरे दिन CUET-UG की परीक्षा 50 केंद्रों पर स्थगित

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-पूर्वस्नातक (CUET-UG) की परीक्षा तकनीकी कारणों से लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को 50 केंद्रों पर स्थगित कर दी गई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यह जानकारी दी है।

NTA से सूचना प्राप्त हुई

कुछ छात्रों ने यह भी दावा किया कि उन्हें देर रात NTA से सूचना प्राप्त हुई है कि शनिवार को होने वाली उनकी Exam “प्रशासनिक और साजो-सामान संबंधी कारणों से स्थगित कर दी गई है।’’

समूचे देश में आज पहली पाली में 20 केंद्रों पर परीक्षा (Exam) और दूसरी पाली में 30 केंद्रों पर परीक्षा स्थगित कर दी गयी।

स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए देश भर में परीक्षा

केंद्रीय विश्वविद्यालयों (Central Universities) में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा देश भर के 489 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई।

NTA के एक Senior अधिकारी ने कहा कि कुछ केंद्रों पर परेशानी की सूचना आयी, जिसके बाद पर्यवेक्षकों और शहर के समन्वयकों से जमीनी स्तर की Report मांगी गई।

अधिकारी ने कहा कि उनकी सिफारिशों के आधार पर परीक्षा (Exam) स्थगित करने का फैसला किया गया। हालांकि Agency ने यह यह नहीं बताया कि यह परीक्षा कब होगी।

Share This Article