Latest NewsकरियरCUET-UG का रिजल्ट आज रात 10 बजे तक होगा जारी, यहां से...

CUET-UG का रिजल्ट आज रात 10 बजे तक होगा जारी, यहां से करें चेक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET)-स्नातक के नतीजे आज (15 सितंबर) रात 10 बजे घोषित किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आज रात लगभग 10 बजे तक CUET-UG के परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं दी।”

इससे पहले UGC ने CUET स्कोर के आधार पर स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने वाले विश्वविद्यालयों को अपनी वेबसाइट तैयार रखने को कहा था।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए पहली बार NTA द्वारा CUET-UG का आयोजन किया गया था। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई से 30 अगस्त के बीच देश के 259 शहरों और भारत के बाहर 10 शहरों में कुल 489 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं.

रिजल्ट जारी होने के बाद, होम पेज पर ‘CUET UG Result 2022 Link’ एक्टिव हो जाएगा।

यहां लॉग इन करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.

सीयूईटी यूजी रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

इसे चेक और डाउनलोड करके आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकते हैं।

spot_img

Latest articles

झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जर्जर स्कूलों और शिक्षकों की कमी पर मांगी जवाबदेही

Ranchi : रांची में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सरकारी स्कूलों की खराब हालत...

स्मृति शेष : रांची के साहित्य प्रेमी व्यवसायी थे हनुमान सरावगी

नवेन्दु उन्मेष आज ज्यादातर लोग रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी रहे हनुमान प्रसाद सरावगी के बारे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पटना पहुंचे। उनके पटना...

खबरें और भी हैं...

झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जर्जर स्कूलों और शिक्षकों की कमी पर मांगी जवाबदेही

Ranchi : रांची में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सरकारी स्कूलों की खराब हालत...

स्मृति शेष : रांची के साहित्य प्रेमी व्यवसायी थे हनुमान सरावगी

नवेन्दु उन्मेष आज ज्यादातर लोग रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी रहे हनुमान प्रसाद सरावगी के बारे...