Homeझारखंडसाइबर ठगों ने मजदूर के खाते से 24 घंटे में उड़ा लिए...

साइबर ठगों ने मजदूर के खाते से 24 घंटे में उड़ा लिए 31 हजार रुपये

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: कसमार थाना (Kasmar Police Station) क्षेत्र के दुर्गापुर (Durgapur) के एक मजदूर लालकिशोर महतो के खाते से साइबर ठगों (Cyber Thugs) ने 24 घंटे के भीतर 31 हजार 620 रुपये की निकासी कर ली है।

जिसके बाद लालकिशोर महतो ने कसमार थाने में इसकी शिकायत की है।

गूगल पे में फंसा पैसा निकलवाने की बात कहकर की ठगी

थाने में आवेदन देते हुए बताया कि साईबर ठगों ने गूगल पे (Google Pay) के कस्टमर केयर के नाम से फोन किया और कहा कि उसके 10 हजार रुपये जो गूगल पे में फंसा हुआ है, उसको निकालने के लिए एक ऐप डाउनलोड (App Download) करना होगा।

जिसके बाद उसका फंसा हुआ पैसा खाते में आ जाएगा। साइबर ठगों की चिकनी चुपड़ी बातों के झांसे में आकर लालकिशोर ने एप्स लोड कर लिया।

जिसके बाद जैसे ही ऑप्शन (Option) को क्लिक किया उसके बाद पहला किस्त के रुप में तीस हजार की राशि, दूसरी किस्त में 1 हजार 600 रुपये व तीसरे किस्त में अचानक 20 रुपये कट गये।

अचानक खाते से इतने पैसे कट जाने के बाद लालकिशोर ने साइबर ठगों के मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो मोबाइल नंबर बंद हो गया।

जिसके बाद लाल किशोर का एहसास हो गया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है।

spot_img

Latest articles

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...