झारखंड में बेटियां सुरक्षित नहीं: आशा लकड़ा

Digital News
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: BJP की राष्ट्रीय मंत्री सह महापौर आशा लकड़ा (Asha Lakra) ने कहा कि झारखंड में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि हजारीबाग (Hazaribagh) जिले की चरही में एक विवाहिता (Married Woman) के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया।

जब विवाहिता ने विरोध किया तो उसे खटिया से बांधकर जलाने का प्रयास किया गया। पीड़िता को इलाज के लिए RIMS रांची के बर्न वार्ड (Burn Ward) में भर्ती कराया गया था।

लकड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस में बोला

लकड़ा बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस (Press Conference) में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि हजारीबाग में इतनी बड़ी घटना हुई पुलिस-प्रशासन मौन है।

RIMS रांची में इलाजरत पीड़िता को भी Burn Ward से हटाकर कहीं और भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि धिक्कार है ऐसी सरकार पर, जिसके राजकाज में वहशी दरिंदों से बेटियां घर के अंदर और बाहर असुरक्षित हैं। मैं राज्य सरकार से मांग करती हूं कि पीड़िता को न्याय दिलाएं।

अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजें। साथ ही यह जानकारी दी जाए कि RIMS के बर्न वार्ड में इलाजरत पीड़िता को किस अस्पताल में रखा गया है, ताकि उसकी जान बचाई जा सके।

Share This Article