मनरेगा में मार्च लूट में दोषी पाकर DC ने दो BPO का किया ट्रांसफर, और कई…

बता दें कि गिरिडीह जिले के 13 प्रखंडों के लिए 30 मार्च को 13.5 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : गिरिडीह के DC (Giridih DC) नमन प्रियेश लकड़ा (Naman Priyesh Lakda) ने सदर प्रखंड में पदस्थापित BPO भिखदेव पासवान और हेमलता का तबादला गांवा और गांडेय कर दिया है।

उन्हें MNREGA में मार्च लूट में दोषी पाया गया है। मटीरियल सप्लायर (Material Supplier) को सीधा लाभ पहुंचाने का आरोप है।

अब यह भी जांच की जा रही है कि सदर प्रखंड की किन पंचायतों ने अत्यधिक राशि निकालते हुए किस-किस वेंडर को भुगतान किया था।

इनका भी हुआ तबादला

DC ने गांवा के BPO दीपक कुमार को बेंगाबाद, बेंगबाद के निकेश कुमार को गिरिडीह, गांडेय की मेरी प्रियंका मरांडी को गिरिडीह, सरिया के परमेंद्र कुमार राय को बगोदर, बगोदर के अजय कुमार राय को सरिया स्थानांतरित कर दिया है। इसे लेकर पत्र जारी किया गया है।

निर्धारित राशि से 8 गुना अधिक निकासी

बता दें कि गिरिडीह जिले के 13 प्रखंडों के लिए 30 मार्च को 13.5 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इस राशि को गिरिडीह DDC द्वारा प्रखंड के विभिन्न प्रखंडों को आवंटित किया गया था।

इसमें गिरिडीह सदर ब्लॉक के हिस्से 95 लाख रुपये आया था। DDC के निर्देशों के बाद भी गिरिडीह सदर ब्लॉक ने अपने निर्धारित कोटा से आठ गुना अधिक लगभग 788 लाख रुपए की निकासी कर ली थी।

Share This Article