घर से मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जिले के सोनारी थाना अंतर्गत निर्मलनगर मनसा मंदिर के पास रहने वाले 50 वर्षीय नायडू बाघ (Naidu Bagh) का शव उनके घर पर पाया गया। नायडू (Naidu) के सिर पर बेरहमी से पत्थर से वार कर उसकी हत्या (Murder) की गई है।

रविवार की सुबह जब परिजन घर पहुंचे तब उन्होंने नायडू का शव (Naidu Dead Body) घर पर पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मायके में दो बेटियों के साथ रहती है पत्नी

मामले में मृतक की भाभी भूमि प्रसाद (Bhoomi Prasad) ने बताया कि नायडू की पत्नी सोनारी कुम्हारपाड़ स्थित अपने मायके में दो बेटियों के साथ रहती है। नायडू घर पर अकेला ही रहता था।

वह पेशे से चालक का काम करता था। आज सुबह जब उसकी पत्नी घर पहुंची तो उसका शव (Dead Body) घर पर पड़ा था। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article