रांची हरमू हाउसिंग कॉलोनी में बंद कमरे में मिला युवक का शव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी में बुधवार को बंद कमरे से युवक का सड़ा गला शव मिला।

उसकी शिनाख्त अनुराग प्रसाद के रूप में हुई है। उसने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अनुराग प्रसाद हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित विजय प्रसाद के घर में किराये पर रहता था।

वह आयुर्वेदिक का दवाई बेचने का काम करता था।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article