Latest Newsझारखंडचतरा में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्रा का मिला शव, दुष्कर्म की...

चतरा में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्रा का मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चतरा: लावालोंग थाना (Lawalong Police Station) क्षेत्र के जंगल से एक लड़की का शव मिला। उसकी उम्र 17 वर्ष थी।

वह कस्तूरबा आवासीय विद्यालय (Kasturba Residential School) में 11वीं में पढ़ती थी।

वह छुट्टियों में घर आई थी। लड़की गुरुवार को महुआ चुनने जंगल गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी।

चेहरे को पत्थर से कुचलने का प्रयास

लड़की के परिजन उसे ढूंढने के लिए जंगल की ओर गए, जहां जंगल में एक जगह उसका थैला और बिखरा हुआ डोरही का फल मिला।

वहां पर परिजनों को खून के कुछ धब्बे भी दिखे। आसपास ठीक से खोजने के दौरान छात्रा का शव झाड़ी में पत्तों में खून से सना हुआ मिला।

आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म (Rape) के बाद लड़की हत्या कर दी गई है।

सबूत मिटाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचलने का भी प्रयास किया गया है।

पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी

छात्रा का शव मिलने पर इसकी सूचना घरवालों ने स्थानीय थाना प्रभारी बमबम कुमार को दी।

सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को SDPO अशोक प्रियदर्शी के निर्देश पर थाना प्रभारी और ASI रोहित कुमार मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया।

पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...