Homeझारखंडगिरिडीह में मिल विवाहिता का शव, ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार

गिरिडीह में मिल विवाहिता का शव, ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार

Published on

spot_img

गिरिडीह : सरिया प्रखंड (Sariya Block) के टाटीझरिया थाना (Tatijharia police station) अंतर्गत कोलूसीजू गांव में मंगलवार को संदिग्ध अवस्था (Suspicious Condition) में एक विवाहिता का शव बरामद किया गया।

मृतका का नाम 30 वर्षीय कालू देवी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व कोलूसीजू गांव (Kolushiju Village) निवासी संतोष मंडल से हुई थी।

मृतका का मायके सरिया प्रखंड के ही नगरा गांव में है। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने आए मृतका के जीजा महेश साहू ने बताया कि मंगलवार की सुबह फोन पर गांव के किसी व्यक्ति ने कालो देवी के आत्महत्या की सूचना दी। जिसके बाद सूचना पाकर कोलूसीजू गांव आने पर कालो देवी का शव फंदे से झूलते देखा गया।

ससुराल पक्ष के सभी लोग सामान समेत फरार

ससुराल पक्ष के सभी लोग सामान समेत फरार है। मृतका के पति संतोष मंडल बेंगलुरु में काम करता है। मामले की सूचना उसे दे दी गई है। वहीं गांव वालों की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने मायके वाले की उपस्थिति में शव को फंदे से उतारकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...