धनबाद में RPF कैंप के पास मिली युवक की लाश, 2 दिनों से था लापता

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: कुसुंडा RPF कैंप के समीप से आज यानी 14 नवंबर की सुबह एक युवक कमल रवानी (Kamal Ravani) उर्फ भोला (28) का शव (Dead Body) संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार युवक गोधर रवानी बस्ती का रहने वाला था। उसका शव रेलवे ट्रैक (Railway Track) के बगल में पड़ा हुआ था।

युवक दो दिन से अपने घर से लापता था

सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान भी मिले हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की मौत किसी ट्रेन (Train) की चपेट में आने की वजह से हुई है।

वहीं, कुछ लोग हत्या (Murder) की भी आशंका जता रहे हैं। घटनास्थल पर युवक का चप्पल व सब्जी का थैला पड़ा मिला। इस घटना की सूचना युवक कमल रवानी के घर वालों को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक दो दिन से अपने घर से लापता था।

TAGGED:
Share This Article