क्राइमझारखंड

दुमका में शादीशुदा महिला पर जानलेवा हमला, RIMS रेफर 

दुमका: जिले के जामा थाना क्षेत्र के असंजोर पंचायत के ऊपर रंगनी गांव में शनिवार की देर रात 25 वर्षीय कुमकुम देवी पर जानलेवा (Dumka Married Woman) हमला हुआ।

ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस से उसे फुलो झानो मेडिकल कॉलेज (Phullo Jhano Medical College) में भर्ती कराया गया, जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया।

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है

कुमकुम देवी तकरीबन छह माह से ऊपर रंगनी स्थित अपने मायके में रह रही थी। उसकी शादी जरमुंडी प्रखंड स्थित कन्या जामा गांव में मुन्ना मंडल के साथ हुई है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फोरेंसिक विभाग (Forensic Department) की टीम रविवार को पीड़िता के घर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस भी मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker