निर्धारित राशन देने में कमी कर रहे डीलर, जिप सदस्य ने जताया आक्रोश, कहा…

जिले में गावां उत्तरी भाग के जिप सदस्य पवन चौधरी ने मंगलवार को प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा निर्धारित राशन में कटौती करने पर आक्रोश जताया।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : जिले में गावां उत्तरी भाग के जिप सदस्य पवन चौधरी ने मंगलवार को प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा निर्धारित राशन में कटौती करने पर आक्रोश जताया।

कहा कि प्रखंड के कई डीलर सितंबर के राशन वितरण के दौरान प्रति यूनिट 2 से 3 किलो अनाज की कटौती कर ले रहे हैं। यह उचित नहीं है। इस संबंध में लगातार लोगों से शिकायत मिल रही है। डीलरों की मनमानी अब बर्दाश्त से बाहर है।

अगर उन्होंने अपना रवैया नहीं बदला तो उनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

 

Share This Article