Latest Newsझारखंडरांची रिम्स के डीन और पूर्व न्यूरो सर्जरी हेड डॉ. अनिल कुमार...

रांची रिम्स के डीन और पूर्व न्यूरो सर्जरी हेड डॉ. अनिल कुमार हुए सेवानिवृत्त, 30 साल तक…

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड (Jharkhand) के सबसे बड़े अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (RIMS) के डीन और न्यूरो सर्जरी विभाग के पूर्व HOD डॉ. अनिल कुमार बुधवार को रिटायर (Retire) हो गए।

विदाई समारोह में रिम्स निदेशक डॉ (प्रो.) कामेश्वर प्रसाद, चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेन्द्र बिरुआ, नए डीन डॉ. विद्यापति, न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. सीबी सहाय, चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ. शैलेश त्रिपाठी, न्यूरो सर्जरी एवं अन्य विभागों के डॉक्टर व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

30 साल तक की सेवा

अपने विदाई समारोह में डॉ. अनिल ने कहा कि उन्होंने 30 साल से अधिक समय न्यूरो सर्जरी में दिया है। प्रयास रहा कि कोई भी मरीज बिना इलाज के न लौट सके।

विभाग के HOD डॉ. सीबी सहाय ने कहा कि विभाग में आज के समय में जो भी सुविधाएं उपलब्ध हैं, सब डॉ.अनिल कुमार के प्रयास से ही संभव हुआ है।

अधीक्षक डॉ हीरेंद्र बिरुआ ने उन्हें शुभकामनाएं दी। बता दें कि डॉ. अनिल ने रिम्स में बतौर लेक्चरर 1997 में ज्वाइन किया था।

जुलाई 2004 में न्यूरो सर्जरी विभाग के HOD व नवंबर 2022 से रिम्स डीन के पद पर कार्यरत थे। अपने करियर में उन्होंने 2000 से अधिक ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी की।

spot_img

Latest articles

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

हम बंगाल में भी एनडीए सरकार बनायेंगे : चिराग पासवान

पटना : लोजपा (रा) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दावा किया है...

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

खबरें और भी हैं...