Latest Newsझारखंडदेवघर के तत्कालीन अंचल अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई का फैसला

देवघर के तत्कालीन अंचल अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई का फैसला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राज्य सरकार (State government) ने देवघर के तत्कालीन अंचल अधिकारी अनिल कुमार सिंह (Anil Kumar Singh) के ऊपर लगे आरोपों के आधार पर विभागीय कार्रवाई का फैसला लिया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने आदेश जारी किया है।

उनके ऊपर राजस्व संबंधी अनियमितता (Revenue Irregularity) करने और मुख्यालय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के साथ उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना का आरोप है।

पूरे मामले पर राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने नौ अप्रैल, 2021 को कार्मिक विभाग (Personnel Department) को कार्रवाई की अनुशंसा की थी।

देवघर DC ने 25 मार्च, 2021 को प्रपत्र क गठित करके कार्रवाई को कहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित पाया गया।

जांच के बाद होगी अग्रतर कार्रवाई

ऐसे में कार्मिक विभाग ने विभागीय कार्रवाई का निर्णय लिया है। तत्कालीन अंचल अधिकारी व झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह को 15 दिनों के अंदर लिखित जवाब मांगा है।

राज्य सरकार ने पूरे मामले पर विभागीय जांच चलाने के लिए सेवानिवृत IAS अधिकारी अरविंद कुमार को जांच संचालन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया है। जांच के बाद अग्रतर कार्रवाई होगी।

spot_img

Latest articles

रांची में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, बड़ा तालाब रहेगा स्वच्छ

रांची: रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने सेवा सदन के पास बने...

झारखंड के 25 साल, लंदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखा राज्य के उज्ज्वल भविष्य का विजन

रांची/लंदन: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लंदन...

राष्ट्रीय मंच पर झारखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, राज्य का नाम रोशन

रांची: गणतंत्र दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल...

चोरी के आरोप में युवक की मौत पर आक्रोश, रांची की सड़कों पर उतरा नायक समाज

रांची: चोरी के आरोप में एक युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

खबरें और भी हैं...