चार दिनों से लापता था दीपक, इस हाल में यहां मिला

मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। यह घटना रांची के मेसरा ओपी क्षेत्र के केदल पंचायत का है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : चार दिन से लापता युवक का कुएं से शव बरामद हुआ है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कुएं से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की पहचान केदल पंचायत के रहने वाले दीपक कुमार महतो के रूप में हुई है। दीपक पिछले चार दिनों से लापता था। उसकी गुमशुदगी की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी थी।

मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। यह घटना रांची के मेसरा ओपी क्षेत्र के केदल पंचायत का है।

 

Share This Article