CDS जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय भाजपा में शामिल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देहरादून: देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए।

आज ही दिल्ली में उनकी मुलाकात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात हुई थी। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं ट्वीट कर दी थी।

कर्नल विजय रावत के भाजपा शामिल होने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि पौड़ी जिले के किसी सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

हालांकि कर्नल रावत ने टिकट को लेकर अभी कुछ भी बोलने से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमें जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी तरह से निभाएंगे।

Share This Article