स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में हेमंत सोरेन से मिला प्रतिनिधिमंडल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) के नेतृत्व में मंगलवार को मानगो फ्लैट एण्ड रेसिडेंशियल सोसाइटी एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल पप्पू सिंह के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला।

साथ ही होल्डिंग टैक्स (Holding Tax) में की गई बढ़ोतरी और सैरात में बढ़ोतरी को वापस करने की मांग की गई।

प्रोजेक्ट भवन में मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री बन्ना गुप्ता और प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इस मामले में जल्द ही सकारात्मक पहल करेंगे।

प्रतिनिधियों ने मंत्री बन्ना गुप्ता का आभार व्यक्त किया

मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस मामले में मुख्यमंत्री पॉजिटिव (Positive) है। मुलाकात के बाद सभी फ्लैट प्रतिनिधियों ने मंत्री बन्ना गुप्ता का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, सचिव रविंद्र प्रताप सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

Share This Article