मुक्ति संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल CP राधाकृष्णन से की मुलाकात

उल्लेखनीय है कि मुक्ति संस्था की ओर से अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। अबतक लगभग 1534 अज्ञात शव का अंतिम संस्कार विधि-विधान से संस्था की ओर से किया गया

News Desk
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्यपाल CP राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) से बुधवार को राजभवन (Raj Bhavan) में मुक्ति संस्था (Salvation Society) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने संस्था की ओर से किए गये अब तक के कार्यों की विस्तृत जानकारी राज्यपाल को दी। साथ ही राजधानी में विद्युत शवदाह गृह के निर्माण की मांग रखी। इस पर राज्यपाल ने एक अच्छी व्यवस्था बनाने पर जोर दिया और संस्था के कार्यों की प्रशंसा।

अंग दान करने के लिए काफी लोग इच्छुक

मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया (Praveen Lohia) ने राज्यपाल के सामने विचार रखा कि अंग दान करने के लिए काफी लोग इच्छुक हैं। अगर राज्य में रख रखाव की उचित व्यवस्था हो जाए तो यहां के मरीजों को काफी मदद मिलेगी।

राज्यपाल (Governor) ने मुक्ति संस्था के कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में बेहतर करते रहने के लिए शुभकामना दी।

मुक्ति संस्था की ओर से अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया जाता

उल्लेखनीय है कि मुक्ति संस्था की ओर से अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। अबतक लगभग 1534 अज्ञात शव का अंतिम संस्कार विधि-विधान से संस्था की ओर से किया गया है।

Share This Article