Latest NewsUncategorizedदिल्ली AIIMS ने इनकार के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को किया...

दिल्ली AIIMS ने इनकार के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को किया भर्ती

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: चारा घोटाला में सजायाफ्ता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिल्ली स्थित ऑल इंडिया आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने आखिरकार भर्ती कर लिया है।

हालांकि, संस्थान ने बुधवार को रांची रिम्स द्वारा रेफर किए जाने के बाद इलाज करने से इनकार कर दिया था लेकिन अब लालू प्रसाद का दिल्ली एम्स में इलाज शुरू हो गया है। फिलहाल उन्हें इमर्जेंसी में रखा गया है।

उनकी किडनी और कुछ अन्य जरूरी जांच की गई हैं। फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ये फैसला लिया जाएगा कि उन्हें एम्स में एडमिट किया जाएगा या नहीं।

जानकारी के अनुसार एम्स की ओर रांची रिम्स में ही इलाज कराने की सलाह देने के बाद लालू रांची पहुंचने के लिए बुधवार दोपहर में दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके थे, जहां उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई।

एयरपोर्ट से तत्काल उन्हें एम्स ले जाया गया। यहां इमरजेंसी में जांच के बाद उन्हें एडमिट कर लिया गया है। इससे पहले रात में गहन जांच के बाद एम्स के चिकित्सकों ने भर्ती से इनकार करते हुए उन्हें रांची रिम्स में ही इलाज कराने की सलाह दी थी।

लालू को एडमिट नहीं करने के बाद लालू यादव के परिजनों के अलावा पार्टी के कई नेता एम्स पहुंच गए और उन्हें एडमिट कराने में जुट गए।

इसमें उनकी बेटी मीसा भारती, राजद से राज्यसभा सांसद मनोज झा और अन्य नेता शामिल हैं। हालांकि एम्स प्रबंधन की तरफ से इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

उल्लेखनीय है कि 22 मार्च की शाम लालू यादव रांची के रिम्स से चार्टर्ड प्लेन से एम्स दिल्ली पहुंचे थे। वहां रात भर ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद सुबह चार बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

एम्स में लालू का इलाज कर रहे और स्टेट मेडिकल बोर्ड में शामिल रहे डॉ. विद्यापति ने बताया कि लालू यादव की स्थिति गंभीर है।

उनकी किडनी स्टेज पांच में पहुंच गयी है। हार्ट फेलियोर के भी चांसेज हैं। इन्हीं सब स्थितियों की समीक्षा करने के बाद उन्हें एम्स रेफर किया गया था।

पिछले साल पांच माह एम्स में चला था इलाज

बताया जाता है कि 23 जनवरी, 2021 को भी स्थिति बिगड़ने के बाद लालू यादव को रिम्स से एम्स शिफ्ट किया गया था। यहां लगभग पांच महीने इलाज के बाद उन्हें मई में डिस्चार्ज किया गया था। इस दौरान अप्रैल में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से जमानत भी मिल गई थी।

इसके बाद कुछ महीने वे दिल्ली में वे अपनी बेटी मीसा भारती के आवास में रहे थे। इस बीच दिसंबर 2021 में उन्हें एक बार फिर से एम्स में दो दिनों के लिए एडमिट कराया गया था।

14 फरवरी से रिम्स में हैं लालू

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने 21 फरवरी को लालू प्रसाद यादव को पांच साल कैद की सजा सुनाई थी।

सजा सुनाए जाने के बाद लालू को पहले होटवार जेल भेजा गया था। लालू को स्थिति को देखते हुए कुछ घंटों बाद ही रिम्स के एक निजी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था।

एक अप्रैल को जमानत पर होना है फैसला

डोरंडा कोषागार मामले में सजा सुनाए जाने के खिलाफ और जमानत के लिए झारखंड हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है।

हाईकोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद जमानत याचिका को सुनवाई के लिए एक अप्रैल को सूचीबद्ध किया गया है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...