Latest NewsUncategorizedDelhi High Court ने वक्फ अधिनियम संबंधी याचिका पर केंद्र से जवाब...

Delhi High Court ने वक्फ अधिनियम संबंधी याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा

spot_img
spot_img
spot_img

नयी दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने वक्फ अधिनियम 1995 के प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।

याचिका में इस अधिनियम को मनमाना कहा गया है।हाईकोर्ट (High Court) के कार्यवाहक चीफ जस्टिस विपिन संघी और जस्टिस नवीन चावला की खंडपीठ ने गुरुवार को विधि मंत्रालय तथा केंद्रीय वक्फ परिषद को नोटिस भेजा।

खंडपीठ ने इस याचिका को अन्य जनहित याचिकाओं के साथ मिलाकर सुनवाई की अगली तारीख 28 जुलाई मुकर्रर की।

वक्फ अधिनियम 1995 संविधान के अनुच्छेद 12,13,14,15,21, और 300 ए का उल्लंघन है

याचिकाकर्ता एडवोकेट देवेंद्र नाथ शर्मा ने अपनी याचिका में कहा है कि वक्फ अधिनियम 1995 संविधान के अनुच्छेद 12,13,14,15,21, और 300 ए का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि केंदद्र सरकार के पास वक्फ के संबंध में कानून बनाने का अधिकार नहीं है।उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) के संबंध में निर्देश दिये जाने की भी मांग की, जिसके तहत नागरिकों की निजी संपत्ति को देखा जा सके।

याचिकाकर्ता का कहना है कि भारत में धार्मिक वक्फ बोर्ड (Waqf Board) की संपत्तियां निजी मामला हैं और इसी कारण से उनका रखरखाव और प्रबंधन जनता के पैसे से नहीं किया जाना चाहिये।इससे पहले भाजपा नेता एवं वकील अश्विनी उपाध्याय भी यही मामला लेकर कोर्ट गये थे।

उन्होंने इस मामले में जनहित याचिका दायर करते हुये कहा था कि हिंदुओं, जैन, बौद्ध और अन्य समुदाय के पास अपनी संपत्ति वक्फ बोर्ड से बचाने का कोई तरीका नहीं है। उन्होंने दलील दी कि यह अधिनियम धार्मिक भेदभाव वाला है।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...